जौनपुर शहर के लाल दरवाजा, बड़ी मस्जिद, फिरोसेपुर और बदलापुर तहसील के देवरिया गांव को हॉट स्पॉट घोषित कर सील किया गया है। जिले से 267 लोगों के सैंपल भेजे गए थे, इसमें 210 की रिपोर्ट आ चुकी है। मऊ में 75 और लोगों के सैंपल लिए गए। यहां अब तक 160 लोगों के सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें से 83 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
बलिया में अब तक 111 कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। इसमें से 46 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 65 लोगों की रिपोर्ट बाकी है। शनिवार की देर रात जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में आठ कोरोना संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया। सोनभद्र तीन दिन के भीतर क्वारंटीन सेंटरों में ठहराए गए 78 लोगों के सैंपल जांच के भेजे गए हैं। इनमें से 23 रविवार को भेजे गए।