यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में उत्तर दिशा से दिन में चलने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से आने वाले सप्ताह में अधिकतम तापमान गिरेगा। मतलब दिन की ठंड में बढ़ोतरी होगी। यही वजह है कि पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
रविवार को अधिकतम तापमान .2 डिग्री गिरकर 21.8 रहा और न्यूनतम तापमान दो डिग्री ज्यादा नौ रिकार्ड किया गया। रविवार को सुबह से शाम तक बादल रहने से धूप का असर कम रहा। शाम को जनपद से बाहरी क्षेत्रों में बूंदाबांदी की सूचनाएं भी मिली हैं।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
इससे साफ है कि आने वाले दिनों में ठंड तेज होगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में दिन में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। धूप का असर कम रहेगा। बादल के साथ कोहरा भी हो सकता है।
4 of 5
डेमो पिक
रविवार को दिन में हवा की रफ्तार में तीन किलोमीटर प्रति घंटे का इजाफा (5.4 किमी) हुआ है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की पहाड़ियों से आने वाली हवा मैदानी क्षेत्रों में कोहरे और अधिक ठंड का कारण बन रही हैं।
स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार जनवरी में 20 तारीख तक शीतलहर का असर रहने की संभावना है। इस बार ठंड सिर्फ जनवरी तक ही सीमित रहेगी। फरवरी से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। इसकी वजह बढ़ते प्रदूषण की वजह से जलवायु में होेने वाला परिवर्तन है।