फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत

Tue, 07 May 2019 01:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
 सरिता
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन



नगर कोतवाली के घाटमपुर निवासी रामकरन प्रजापति ने अपनी बेटी  सरिता देवी की शादी बीते एक फरवरी को मानधाता थाना क्षेत्र के बहारिया (अहिना) निवासी रामनिहोर प्रजापति के पुत्र प्रशांत कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों में विवाद शुरू हो गया। विवाहिता के चाचा रामबरन का आरोप है कि उसके ससुरालीजन शादी के बाद एक लाख नगद और बाइक की मांग शुरू कर दिए।

दहेज न मिलने के कारण उसे पीटते थे।  प्रताड़ित करते थे। इसकी जानकारी  सरिता ने अपनी मां व चाचा को दी थी। विवाहिता के चाचा का आरोप है कि दो दिनों पहले भी सरिता के ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई की थी।
विज्ञापन


सूचना पर विवाहिता के चाचा रामबिहारी प्रजापति ने सुलह करवा दिया था। रविवार देर रात सरिता को उसके ससुरालीजनों ने पीटकर फंदे से लटका दिया। सरिता के चाचा ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें