फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल सिंह पठानिया पॉवर लिफ्टिंग टीम के मैनेजर

Tue, 30 Sep 2014 06:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया को अमेरिका के लास वेगास में वर्ल्ड पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया का मैनेजर मनोनीत किया गया है। चैंपियनशिप 14 से 21 अक्तूबर तक होगी।
विज्ञापन


इसमें इंडिया के 32 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। पठानिया हिमाचल पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। टीम में हिमाचल के तीन खिलाड़ी शामिल हैं।

मंडी के जोगिंद्रनगर से जीवन कुमार 120 किलोग्राम, कांगड़ा के भरवाना के ध्रुव सिंह 110 किलोग्राम और शाहपुर के अजीत सिंह 100 किलोग्राम श्रेणी में भाग लेंगे।

पठानिया ने बताया कि हिमाचल में पॉवर लिफ्टिंग की उत्तर भारत चैंपियनशिप 13 से 15 मार्च 2015 को तक होगी। 9 से 13 अक्तूबर तक टीम इंडिया का नई दिल्ली में कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 से 21 सितंबर तक नेशनल चैंपियनशिप गोवा में हुई। इसमें प्रदेश के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें