फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बचपन से बागी स्वभाव की रही हूं'

Sun, 16 Feb 2014 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जब तक चंडीगढ़ में पढ़ती थीं तो मोहाली में ही रहती थी। यहां से चंडीगढ़ तक का सफर काफी मजेदार होता था। शुक्रवार को अपनी फिल्म क्वीन की प्रोमोशन के दौरान मोहाली पहुंची कंगना रणावत ने यह बात कही।
विज्ञापन


कंगना यहां नॉर्थ कंट्री मॉल में पीवीआर मल्टीप्लेक्स के लांच में आई थी। कंगना ने कहा कि मोहाली पहले काफी आना जाना रहता था।

फिल्म के बारे में कंगना के कहा कि जब उन्हें पहले यह फिल्म ऑफर हुई तो यकीन नहीं हुआ की ऐसा रोल कोई ऑफर कर सकता है।

बचपन से बागी स्वभाव की रही हूं, लेकिन रानी का किरदार बहुत जुदा है, वह दब्बू है, डरपोक है। फिल्म की कहानी बताते हुए कंगना ने कहा फिल्म की कहानी रानी नाम की लड़की के इर्द गिर्द घूमती है जो बहुत दब्बू किस्म की है।
विज्ञापन


एक दिन जब उसका मंगेतर उसे छोड़ कर चला जाता है तो वह अकेली हो जाती है और फिर अपनी इसी जिंदगी में रंग भरने के लिए अकेले दूसरे देश घूमने चली जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें