फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:महाजन के बजाए अटलजी के नाम पर हाॅल के नामकरण पर हंगामा, ताई ने कहा-मैं अभी जिंदा हूं

Thu, 15 Feb 2024 09:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि मेयर सबके मित्र के रूप में काम नहीं कर रहे है। विकास के कामों में भेदभाव हो रहा है। निगम की बैठकों में कांग्रेस पार्षदों के बजाए हारे हुए उम्मीदवारों को बुलाया जाता है।
विज्ञापन
पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर नगर निगम परिषद के सम्मेलन में नए हाॅल के नामकरण में हुए बदलाव का मुद्दा कांग्रेस पार्षदों ने उठाया और हंगामा किया। उनका कहना था कि जब दो साल पहले पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के नाम पर हाॅल के नामकरण का प्रस्ताव मंजूर हो चुका है तो फिर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के नाम पर हाॅल का नाम क्यों रखा। यह महाजन का अपमान है। जिस वक्त यह हंगामा हो रहा था, परिषद हाॅल में महाजन खुद मौजूद थी।

हंगामा रोकने के इरादे से उन्होंने माइक संभाला और कहा कि मैं खुद हैरान थी कि मेरे नाम पर प्रस्ताव कैसे पास हो गया। मैं तो अभी जिंदा हुं। मेरे नाम से भवन के नामकरण की क्या जरुरत है। उन्होंने भवन का नाम बदलने के फैसले का समर्थन किया और कहा कि इसमे अपमान जैसी कोई बात नहीं। मेरे सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचा सकता। इस शहर ने मुझे प्यार दिया है।

सुबह साढ़े दस बजे पार्षदों का ग्रुप फोटो सेशन हुआ। इसके बाद नगर निगम का परिषद सम्मेलन गुरुवार को नए परिषद हाल में हुआ। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और पार्षद रुबीना इकबाल खान ने हॉल के नामकरण का मुद्दा उठाया।

ताई के हस्तक्षेप के बाद यह मामला शांत हुआ और दूसरे मुद्दे उठाए गए। इसके बाद सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। प्रश्नोत्तर काॅल के दौरान पार्षदों ने शहर से जुड़े मुद्दे उठाए।

विज्ञापन


पार्षद विनितिका यादव ने विकास के कामों में भेदभाव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सफाई भी कांग्रेस पार्षदों के वार्ड में ठीक नहीं होती। स्वास्थ्य समिति प्रभारी अश्विनी शुक्ला ने कहा कि निगम भेदभाव नहीं होता। जो पार्षद टास्क फोर्स मांगते है, उन्हें उपलब्ध कराते है।

पार्षद रुबीना इकबाल खान ने खजराना में संकरी सड़क का मुद्दा उठाया। उन्होंने एमआर-10 से कालिका मंदिर तक रोड चौड़ा करने की मांग की। जनकार्य समिति प्रभारी राजेन्द्र राठौर ने कहा कि सड़क को चौड़ा किया जाएगा, लेकिन वहां काफी अतिक्रमण है। पार्षद कृणाल सोलंकी ने निगम की वेबसाइट बंद होने का मुद्दा उठाया। महापौर परिषद सदस्य राजेश उदावत ने कहा कि आचार संहिता के कारण वेबसाइट बंद थी। अब शुरू हो चुकी है। पार्षद राकेश सोलंकी ने कहा कि 29 गाँव नगर निगम सीमा में जुड़े, लेकिन वहां विकास के काम नहीं हो रहे है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें