फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की अनु बाला को सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी

Tue, 11 Nov 2014 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश ऊना अंब कॉलेज की अनु बाला को एनएसएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुना गया है। अनु बाला को 19 नवंबर को राष्ट्रपति इंदिरा गांधी नेशनल सर्विस स्कीम अवार्ड से सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


अनु बाला यह पुरस्कार जीतने वाली प्रदेश की पहली एनएसएस वालंटियर हैं। इसके लिए उन्हें पदक और कैश अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

कालेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. सुनील दत्त शर्मा ने बताया कि अनुबाला पुत्री तरसेम लाल तथा दया रानी निवासी रपोह मुचलेयां ने राष्ट्रपति पुरस्कार हासिल कर प्रदेश विश्वविद्यालय और कॉलेज का नाम रोशन किया है।

कालेज के प्राचार्य एसके पाठक ने बताया कि अनुबाला 2014 में दिल्ली में गणतंत्रता दिवस परेड में भी भाग ले चुकी है। अनुबाला ने माता दया रानी तथा कॉलेज एनएसएस प्रभारी डा. सुनील दत्त शर्मा और कॉलेज प्राचार्य एसके पाठक को सफलता का श्रेय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें