हरिद्वार बाईपास पर लोडेड ट्रक की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत हो गई।
गुरुवार को देर रात हरिद्वार बाईपास मार्ग पर ईंट से लदा ट्रक बेकाबू हो गया और सड़क पर पलट गया। इस दौरान पास से निकल रहा बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया।
बाइक सवार उपेंद्र जयमाला (32) निवासी रूसाफार्म गुमानीवाला की मौत हो गई। हादसे के बाद से चालक फरार है। चालक की धड़पकड़ के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
सड़क दुर्घटना में युवक घायल
उधर, गुरुवार को ऋषिकेश में रायवाला के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से हरिपुरकलां निवासी युवक गंभीर घायल हो गया।
उसे 108 की मदद से जिला राजकीय चिकित्सालय हरिद्वार में भर्ती कराया गया। हरिपुरकलां निवासी कैलास 36 ऋषिकेश से बाइक से घर लौट रहा था।
रात करीब आठ बजे किसी वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इससे वह छिटककर नीचे गिरे और घायल हो गए। सूचना पर 108 से उन्हें राजकीय चिकित्सालय हरिद्वार में भर्ती कराया गया है।