फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टेलीविजन मार्केटिंग का माफिया है'

Sun, 07 Sep 2014 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टेलीविजन मार्केटिंग माफिया है, जहां आकर कलाकार आगे बढ़ नहीं पाता। छोटे परदे से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले ‘आफिस आफिस’ और कृश फेम हेमंत पांडेय ने यह विचार रखे।
विज्ञापन


उन्होंने बिंदास होकर टीवी और इसके सीरियल की कहानियों पर जमकर कटाक्ष किया। वे शनिवार अपनी हिंदी फिल्म ‘खोटा सिक्का’ की प्रमोशन करने प्रेस क्लब सेक्टर-27 पहुंचे।

अभिनेता के साथ फिल्म की हीरोइन निलोफर सलेही, अत्री कुमार भी पहुंचे। भारतीयम एंटरटेनमेंट निर्मित यह फिल्म 12 सितंबर को देश भर की 200 स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन


जाट छोरे और पंजाबी कुड़ी की है यह कहानी
फिल्म में उदयपुर के एक जाट लड़के वीरू की कहानी दिखाई गई है, जो बड़ा ही बातूनी और व्यवहार कुशल है, लेकिन उनका जिंदगी में मकसद नहीं होता है, इसलिए उसके मां-बाप उसे खोटा सिक्का मानते हैं। यह एक कामेडी फिल्म है, जिसमें फिल्म की हीरोइन पंजाब की कुड़ी है।

अभिनेत्री निलोफर सलेही ने कहा कि ऑडिशन के समय जब उन्हें पता चला कि फिल्म में हीरो उनकी हाइट से बेहद छोटा है, तो उन्होंने इसे मना कर दिया, लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट उन्हें इतनी अच्छी लगी कि वे इसे मना नहीं कर पाई। फिल्म के हीरो अत्री कुमार ने कहा कि उनका रोल काफी अच्छा है।

इससे पहले अभिनेत्री ने ‘रब्ब ने बना दी जोड़ी’ फिल्म में अभिनय किया था। राजइंदर सिंह ने इसकी कहानी लिखी है, राम प्रताप सिंह के निर्देशन में इस फिल्म के गीत मीका सिंह, सुनिधि चौहान, उद्दव और पामेला जैन ने गाए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें