प्रसिद्ध गायक गुरदास मान कहते हैं कि एक जमाना था जब उनका गीत दिल दा मामला काफी हिट रहा। इसी के बदले पहली फिल्म का ऑफर भी मिला, लेकिन अब समय के साथ काफी बदलाव आ गया है।
आजकल का पंजाबी संगीत बहुत अच्छा है, लेकिन उनके गीतों के बोल थोड़ा खलते हैं। पंजाबी गायकी में नए गायक जुड़े हैं, जिनमें सरताज, कंवर ग्रेवाल और सलीम का नाम लिया जा सकता है, जो पंजाबी गायकी की विरासत को संभाल रहे हैं। मान ने कहा कि वे नए लोगों से सीखते हैं और नए प्रयोग भी करते रहते हैं।
गायक गुरदास मान ने आईटी पार्क स्थित एक होटल में अपनी आने वाली फिल्म ‘दिल विल प्यार व्यार’ की प्रमोशन के दौरान स्टार कास्ट के साथ मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि आजकल कई फिल्में आ रही हैं, लेकिन सबसे बड़ी कमी उनके कंटेंट में लगती है। फिल्म की कहानी दिलचस्प होनी चाहिए। उनके साथ उनकी पत्नी मनजीत मान, जस्सी गिल और मानव भी मौजूद थे। ये फिल्म दो मई को रिलीज होगी।
यूनिसिस इन्फोसॉल्यूशंस और साईं क्रिएशंस के बैनर में बन रही इस फिल्म का निर्देशन मनजीत मान ने किया है। मनजीत ने कहा कि यह एक पारिवारिक फिल्म है, जिसमें भरपूर कामेडी है।
प्रमोशन के साथ फिल्म का डिजिटल पोस्टर भी लांच किया गया। इस फिल्म में गुरदास मान और जस्सी गिल ने मिलकर एक गीत गाया है, जिसके बोल मितरां दा दिल नच्चदा है।