माघ मेले में आयोजित धर्मसंघ में बोलते पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
नहीं चेते तो आने वाला समय होगा भयावह
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगले साल संगम तट पर महाकुंभ होगा। लोग भारी तादाद में यहां आएंगे। आपको लगेगा कि पूरा भारत हो हिंदूमय है, लेकिन ऐसा कतई नहीं है। अगर आप 147 जिलों और देश के 1300 स्थानों पर जाएंगे तो तब पता चलेगा कि आने वाला समय हिंदुओं के कितना भयावह होने जा रहा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदू अपनी आबादी बढ़ाने को लेकर तनिक भी गंभीर नहीं हो रहा है। हिंदू के किसी भी घर में चले जाएं, वहां एक या फिर दो संतान मिलेंगी। जबकि एक विशेष समुदाय में ऐसा नहीं है। वह संतान को भगवान की देन मानते हैं।
धर्म को बचाने के लिए साधु संत आएं आगे
भाजपा नेता ने कहा कि हिंदुओं के बच्चों मेंं संस्कृति और संस्कार का ज्ञान घट रहा है। महराष्ट्र के पालघर की चर्चा करते हुए कहा कि वहां पर संतों को मार दिया गया था और हम कुछ नहीं कर सके। कहा कि नागा साधुओं की सेना बनाकर हमें हिंदुओं पर होने वाले अत्याचार को रोकने के लिए आगे आना होगा। कहा कि क्या हिंदू संगम में स्नान करने के लिए ही है। अगर यही है तो किसी कंदरा में चले जाएं और तपस्या करें। वहां से कोई ऊर्जा महादेव देंगे। कहा कि सनातन धर्म को बचाने के लिए साधु-संतों को आगे आना होगा। साधु-संत गांव की ओर चलें और हिंदुओं के बच्चों को संस्कारित करें।