फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए उत्सव डोली

Wed, 18 Oct 2023 10:24 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर

सार

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट विधि विधान से शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। वहीं 24 अक्तूबर को दशहरा के दिन बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने के शुभ मुहूर्त की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट बंद - फोटो : Fourth Kedar Rudranath
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट विधि विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। भगवान रुद्रनाथ की जयकारों के साथ उत्सव डोली गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई।  बीते दो दिनों से हुई बर्फबारी के बाद आज धूप खिली तो श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों की सामना नहीं करना पड़ा। 

विज्ञापन


बुधवार को उच्च हिमालय में स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट विधि विधान से सुबह 8:00 बजे शीतकाल के लिए बंद किए गए।  मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर ललित नारायण मिश्र ने भी रुद्रनाथ मंदिर में पहुंचकर भगवान रुद्रनाथ के दर्शन किए।

ये भी पढ़ें...Alert:  आज अचानक आपका फोन करने लगेगा वाइब्रेट तो घबराएं नहीं, मिलेगा एक मैसेज, जानें क्या है इसके पीछे वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


वहींं 24 अक्तूबर को दशहरा के दिन बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने के शुभ मुहूर्त की घोषणा की जाएगी। जबकि 15 नवंबर को भैया दूज के दिन केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। गंगोत्री मंदिर समिति ने 14 नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि तय कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें