नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते तीन जिला परिषद वार्डों कमनाला, ठेहड़ व सुल्याली में पूर्व विधायक राकेश पठानिया समर्थकों की शानदार जीत को लेकर शनिवार को उनके आवास पर दिन भर बधाई देने वालों तांता लगा रहा।
नवनिर्वाचित जिप सदस्य उदय पठानिया, महिंद्र सिंह व दयाल सिंह बिट्टा भी अपने समर्थकों के साथ जुलूस में पूर्व विधायक राकेश पठानिया से मिले। उन्होंने जीत का पूरा श्रेय पूर्व विधायक राकेश पठानिया को दिया। कहा कि वे सभी पंचायतों के एक समान विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
पूर्व विधायक राकेश पठानिया ने कमनाला, ठेहड़ व सुल्याली जिप वार्ड के सभी मतदाताओं का आभार जताया। पठानिया ने कहा कि उनका हमेशा से ही विकास ही मुख्य एजेंडा रहा है। उन्होंने आगामी विस चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से फील्ड में डट जाने का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री बलवीर डोगरा, पूर्व जिप सदस्य सतपाल धीमान, युवा नेता भवानी पठानिया, मुकेश शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।