हज यात्रियों द्वारा प्रथम किस्त जमा करने की तिथि 15 फरवरी तथा दस्तावेज उप्र राज्य हज समिति में जमा करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी निर्धारित की गई है। चयनित हज यात्री धनराशि ऑनलाइन अपने लॉगिन आईडी से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई आदि माध्यम से जमा कर सकते हैं।
हज 2024 के लिए चयनित हज यात्रियों को अपनी पहली किस्त 81 हजार रूपए की पे-इन-स्लिप, मूल अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट, मेडिकल एण्ड फिटनेस प्रमाणपत्र, हज आवेदन पत्र व घोषणा पत्र जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। हज यात्री 19 फरवरी तक अपने दस्तावेज जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
हाथरस के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जहीर अब्बास ने बताया है कि हज यात्रियों द्वारा प्रथम किस्त जमा करने की तिथि 15 फरवरी तथा दस्तावेज उप्र राज्य हज समिति में जमा करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी निर्धारित की गई है। चयनित हज यात्री धनराशि ऑनलाइन अपने लॉगिन आईडी से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई आदि माध्यम से जमा कर सकते हैं। धनराशि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया व यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के खाते में भी जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया है कि अन्य किस्तें हवाई जहाज का किराया निर्धारित होने पर सूचित की जाएंगी।