फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मारपीट के बाद मधुगढ़ी में पीएसी व पुलिस तैनात

विज्ञापन
इगलास रोड पर दो दिन पहले हुई मारपीट की घटना के बाद तैनात पुलिस  ।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के इगलास अड्डा पर सभासद पुत्र के साथ दूसरे वर्ग के युवकों ने की मारपीट की घटना के बाद इलाके में तनाव है। तनाव को देखते हुए रविवार को इलाके में प्रादेशिक सशत्र बल (पीएसी) व और हाथरस गेट पुलिस का फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन



उल्लेखनीय हैं कि नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 21 की सभासद विमलेश चौधरी पत्नी सुरेश चौधरी का बेटा विजय चौधरी शुक्रवार की देर रात अपने दोस्त डीके उर्फ हिमांशु के साथ एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में से वापस घर आ रहा था। आरोप है कि इस बीच इगलास अड्डा के पास पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने उसे घेर लिया था। उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की थी। मारपीट में विजय चौधरी के हाथ और पैर में चोट आर्ई थी। मारपीट का आरोप दूसरे वर्ग के युवकों पर लगा था। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार की दोपहर को मारपीट के आरोपी पक्ष के एक युवक के साथ भी कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। पुलिस द्वारा सभासद पुत्र विजय चौधरी व दूसरे पक्ष के सलमान पुत्र मुन्ना कुरैशी निवासी इगलास अड्डा का बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकीय परीक्षण कराया था। घटना के बाद इलाके में तनाव है। रविवार को तनाव को देखते हुए इलाके में पीएसी व कोतवाली हाथरस गेट पुलिस का फोर्स तैनात रहा। पूरे दिन इलाके में पीएसी व पुलिसबल की तैनाती रही।



इगलास अड्डा क्षेत्र में हुई मारपीट के मामले में तीन युवकों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। क्षेत्र में पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम है। रामप्रवेश राय, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें