फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर महिला के साथ रहता था, फिर भी वो दिन में 20-25 कॉल करती थी, पीछा छुड़ाने के लिए ऐसे की हत्या

Mon, 05 Nov 2018 09:08 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
इटावा में महिला की निर्मम हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले में लवेदी थाना क्षेत्र के गांव लखनपुरा में गला रेत कर की गई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में मृतका का प्रेमी गिरफ्तार हुआ है। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आरोपी को पत्रकारों के सामने पेश करते हुए एसपी ग्रामीण राम बदन सिंह ने बताया कि लवेदी थाना क्षेत्र के गांव लखनपुरा में अतर सिंह की पत्नी उमादेवी की एक नवंबर की तड़के हत्या कर दी गई थी। उसका शव घर के अंदर कमरे में पड़ा मिला था। उमा का पति अहमदाबाद में नौकरी करता है। मृतका के भाई आशीष ने जेठ मुकुट सिंह, महाराज सिंह और गांव के फूल सिंह और सुभाष के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले का खुलासा करने के लिए एसओ विनोद यादव को लगाया गया था। छानबीन में नामजद आरोपियों की संलिप्तता नहीं पाई गई। 

 
विज्ञापन

2 of 5
इटावा में महिला की निर्मम हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मृतका के फोन की सीडीआर निकलवाई तो जानकारी मिली कि उसकी गांव के ही तेज बहादुर सिंह पुत्र बालेश्वर दयाल से काफी बातें होती थी। घटना वाले दिन भी उसकी बात हुई थी। पुलिस ने और जानकारी की तो पता चला कि महिला के तेज बहादुर से अवैध संबंध थे। उसका उमा के घर आना जाना था। इस पर एसओ विनोद यादव ने मुखबिर की सूचना पर तेज बहादुर को टकरू पुरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तेज बहादुर सिंह को थाने लाकर पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

3 of 5
इटावा में महिला की निर्मम हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि अतर सिंह अहमदाबाद में रहता था। इससे उमा से उसके संबंध बन गए थे। उमा ने उससे अपने भाई की साली से शादी कराने का वायदा किया था लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद उसने शादी नही कराई और जो रिश्ते आ रहे थे उनमें भी संबंध नहीं होने दे रही थी। वह रात के समय मृतका के पास रहता था लेकिन फिर भी वह दिन में करीब 20-25 कॉल कर उसे परेशान करती थी। इससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था। उसे लगा कि उमा के रहते उसकी शादी नहीं होगी। इसीलिए उसने उमा की हत्या करने की योजना बनाई।

 

4 of 5
इटावा में महिला की निर्मम हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार ,आरोपी ने बताया कि 31 अक्तूबर को वह खेत में पानी लगाने के लिए गया तो उमा फोन कर उसे परेशान करती रही। परेशान होकर वह उमा के घर गया। बच्चे सो गए थे और उसने योजनाबद्ध तरीके से उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। इसके अलावा उसने मृतका के मोबाइल से अपना नंबर भी डिलीट कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह खेत में पानी लगाने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इटावा में महिला की निर्मम हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू उमा की शॉल और खून से सने कपडे़ भी बरामद कर लिए है। तेज बहादुर ने बताया कि मृतका का भाई उसका पहले से परिचित था। इससे उसने उसके परिवार के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी। एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपए का इनाम दिया है। प्रेस वार्ता में एसपी सिटी रामयश सिंह और सीओ भरथना विकास जायसवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें