दमुआ क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश की वजह से सड़क के किनारे पहाड़ों से लगातार लैंडस्लाइड हो रही है। कई जगह सड़क बिल्कुल पहाड़ के नजदीक है।
लैंडस्लाइड होने की वजह से दमुआ डूंगरिया मार्ग करीब दो घंटे के लिए बाधित हो गया। दमुआ डूंगरिया मार्ग पर एक चट्टान आ कर गिर गई। सूचना मिलने पर पहुंचे डूंगरिया चौकी में पदस्थ एसआई सुरेंद्र यादव ने अपने अन्य पुलिसकर्मियों के सहयोग से चट्टान को कड़ी मशक्कत के बाद हथौड़े से तोड़ा। जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
वीडियो आया सामने
एसआई और अन्य पुलिसकर्मी का वर्दी पहनकर मार्ग से चट्टान हटाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ है कि किस तरह वो सड़क पर लैंडस्लाइडिंग के चलते गिरे पत्थर को हथौड़ा मार कर तोड़ रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन पुलिसकर्मियों का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ भी की जा रही है।
यातायात हुआ बाधित
लैंडस्लाइड होने के बाद मौके पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस सड़क पर आए पत्थर को हटाने में जुट गई। यहां एसआई के साथ आरक्षक ने भी हथौड़ा से पत्थर को तोड़ा है।
विज्ञापन
2 घंटे बाद बहाल हुआ यातायात
गौरतलब हो कि दमुआ क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश की वजह से सड़क के किनारे पहाड़ों से लगातार लैंडस्लाइड हो रही है। कई जगह सड़क बिल्कुल पहाड़ के नजदीक है।