फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी पहुंचे धर्म गुरु दलाई लामा, हुआ भव्य स्वागत

Fri, 29 Dec 2017 03:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
दलाई लामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्म गुरु परमपावन दलाई लामा शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। काशी पहुंचने पर दलाई लामा का भव्य स्वागत किया गया। धर्म गुरु  को रिसीव करने के लिए कई अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन


परमपावन केंद्रीय तिब्बती अध्ययन संस्थान के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में हिस्सा लेने के लिए आए हैं। वह चार दिवसीय काशी प्रवास पर हैं।

उनकी सुरक्षा में में दो डिप्टी एसपी, चार थानेदार, 42 सब इंस्पेक्टर, 100 कांस्टेबल और दो कंपनी पीएसी और फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात रहेगी। बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वयॉड कार्यक्रम स्थल की रोजाना तलाशी लेगा और सीसीटीवी कैमरों के साथ ही ड्रोन कैमरे से मॉनीटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगाया जाएगा। धर्मगुरु के कार्यक्रम में आने वाले चीन के नागरिकों पर खुफिया एजेंसियों की निगाहें रहेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें