फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्यूली में बैटरी चोर गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर पुलिस ने शहर के भ्यूली में बैटरी चोर के दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने स्कोर क्षेत्र में सोमवार रात्रि को हुई बैटरी चोरी मामले को एक दिन के भीतर सुलझा लिया है। उक्त चोरों ने सोमवार रात्रि को स्कोर से एक कंपनी की 28 बैटरियां चुुराई थीं। जिसकी मंगलवार सुबह शिकायत दर्ज हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की गई बैटरियों की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये है। पुलिस के अनुसार स्कोर क्षेत्र में एक मोबाइल कंपनी ने टावर लगाया है। जिसमें कंपनी की ओर से बैटरियां भी रखी गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने करीब 28 बैटरियां चुरा लीं। इस दौरान सोमवार रात्रि को गश्त में लगी पुलिस टीम ने भ्यूली क्षेत्र में एक मालवाहक वाहन को पूछताछ के लिए रोका, लेकिन वाहन में सवार दोनों युवक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। जांच में वाहन से चोरी की गई 28 बैटरियां बरामद की गईं। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपी चोरों की तलाश में भ्यूली में दबिश दी और उन्हें घर से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान चिंटू व राजकुमार निवासी भ्यूली के रूप में हुई। पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। वहीं, कंपनी इंचार्ज पुष्प राज ने भी इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है।
इधर, सदर पुलिस एसएचओ चेत सिंह भंगालिया ने बताया कि चोरी हुई बैटरियां बरामद कर ली गई हैं। आरोपियों को पूछताछ जारी है। बुधवार को आरोपी कोर्ट में पेश किए जाएंगे। पुलिस ने शहर के सन्यारडी में चोरी किए गए आभूषण और नकदी को बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने गहने बेचने की बात स्वीकार की है। आरोपी चोरों ने सन्यारडी स्थित एक घर से नकदी व आभूषण चोर कर इन्हें एक व्यक्ति को बेच दिया था। जिन्हें पुलिस ने रिकवर किया है। रिकवर किए गए सामान में एक जोड़ी कांटे और मंगलसूत्र है। वहीं 38 हजार नकदी भी बरामद की गई है। एसएचओ चेत सिंह भंगालिया ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें