पठानकोट के सिंबल चौक में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे लावारिस सूटकेस मिलने से सनसनी फैल गई। छानबीन में सूटकेस एक सैनिक का निकला। थाना मामून के प्रभारी राजेंद्र मंहास ने बताया सुबह करीब 10 बजे लोगों पुलिस को सूचना दी कि सिंबल चौक पर एक लावारिस सूटकेस पड़ा है।
इस पर वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सूटकेस में विस्फोटक होने की आशंका के चलते यातायात रोक दिया गया।आर्मी एरिया के साथ होने के कारण फौज के अधिकारी भी पहुंच गए। इसके बाद पुलिस बम निरोधक दस्ते को सूचना दी। दोपहर करीब 12 बजे तक बम निरोधक दस्ते का कोई सदस्य नहीं आया।