विधायक पवन काजल ने रावमापा मटौर के वार्षिक पारितोषिक में कहा कि नए शैक्षणिक सत्र से जमानाबाद और राजल सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में साइंस विषय की कक्षाएं शुरू करवाई जाएंगी। मटौर स्कूल का निर्माणाधीन भवन जल्द बनकर तैयार हो रहा है। नए शैक्षणिक सत्र से इस भवन में भी कक्षाएं शुरू करवाई जाएंगी।
काजल ने स्कूल मैदान को समतल करने साथ चहारदीवारी के लिए विधायक निधि से तीन लाख रुपये और एक हैंडपंप लगाने की घोषणा भी की। उन्होंने एलान किया कि कांगड़ा विस क्षेत्र के सरकारी स्कूल या कॉलेज का जो भी छात्र प्रदेश स्तर पर पहले, दूसरे व तीसरे नंबर पर आएगा, उसे वह एक लाख रुपये का इनाम देंगे।
इसके अलावा आईआरडीपी व बीपीएल परिवार से संबधित छात्र को पांच लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। काजल ने स्कूल में पढ़ाई करने वाले 370 विद्यार्थियों को 250 रुपये प्रति विद्यार्थी के हिसाब से एक लाख नकद प्रोत्साहन के तौर पर अपनी निधि से दिए।
स्कूल की प्रिंसिपल कुसुम शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। पंचायत प्रधान कैप्टन निर्मल सिंह, उपप्रधान संजीव काका, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विपिन, सुरेश, ओंकार सिंह, रोशन लाल, करतार सिंह, डा. राजकुमार, कृष्ण, अमर सिंह पांजला, सुभाष, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।