इगलास। कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ मार्ग स्थित गांव घंटरबाग पर ग्रामीणों व भाजपाईयों ने कट्टी के लिए जा रहे पशुओं से भरी हुई कैंटर पकड़ा जिसमें एक गौ वंश भी मिला है। ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया है।
गुरुवार की दोपहर लगभग बारह बजे एक कैंटर अलीगढ़ मार्ग स्थित गांव घंटरबाग पर खड़ी हुई थी। ग्रामीणों को शक हुआ कि गाड़ी में कट्टी के लिए गौ वंश ले जाए जा रहे हैं। इस दौरान मौके पर भाजपा कार्यकर्ता पीयूष दत्त शर्मा, ऋषिपाल राघव, धर्मेन्द्र तौमर, राजीव तौमर आदि भी पहुंच गए। इन लोगों ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें लगभग 80 मवेश्ाी बुरी तरह से भरे हुए थे। एक गौ वंश भी गाड़ी में था। इस दौरान दो लोग ग्रामीणों को चाकू दिखाते हुए मौके से भाग गए, वहीं चालक व क्लीनर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
उन्होंने अपने नाम बालिस्टर पुत्र सफ ी मोहम्मद निवासी गांव सतरोली थाना हाथरस जंक्शन व सलाउददीन पुत्र भूरा निवासी एडीए कालौनी थाना देहलीगेट अलीगढ़ बताए हैं। दोनों को ग्रामीणों ने पुलिस के सुपुर्द किया है। ग्रामीणों ने बताया कि ये लोग गौ वंश व कटरों को कट्टी के लिए लेकर जा रहे थे। गाड़ी में इस कदर पशुओं को लादा गया था कि कुछ पशुओं की तो दबने से मौत हो गई। कई पशु गाड़ी में गर्दन कटे हुए भी पड़े थे। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया है। वहीं पशु चिकित्सकों की टीम डा. अनिल पांडे, डा. सुभाष शर्मा, मनु तिवारी, कुमार गौरव व कांती प्रसाद ने पशुओं का इलाज किया। कोतवाल संजीव कुमार चौहान ने बताया कि घटना के संबंध में पीयूष शर्मा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं धर्मा भैय्या का कहना है कि पुलिस सही जांच करें तो गौवंश को कटने से रोका जा सकता है।