फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने कार, बाइक को मारी टक्कर

Fri, 15 Jan 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राज मार्ग-88 पर शुक्रवार को अधे दी हट्टी में नादौन से ज्वालामुखी आ रही बस ने कार को टक्कर मार दी। बाद में सामने से आ रहे मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक महिला, एक युवती और एक युवक घायल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया।
विज्ञापन


ज्वालामुखी ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज एएसआई देशराज, मुख्य आरक्षी यशपाल, आरक्षी राजकुमार की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। घायलों को ज्वालामुखी अस्पताल पहुंचाया गया। कार में सवार कमलेश कुमारी (40), सुनीता राणा (19) को मामूली चोटें आई हैं।

वहीं मोटरसाइकिल सवार अभिलाष (20) को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया है। पुलिस ने बस चालक पवन कुमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी ज्वालामुखी कुलदीप कुमार ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें