फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए, फिल्म एक्ट्रेस सोहा अली खान से

Wed, 04 Jun 2014 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुझे तजिंदर का कैरेक्टर बेहद पसंद आया। 1984 के दंगों ने सबको हिलाकर रख दिया था, जब इस फिल्म की कहानी हैरी ने मुझको सुनाई तो मुझको ऐसा लगा कि यह फिल्म मानवीय संवेदनाओं पर आधारित है। मैंने फिल्म करने के लिए हां कर दी। अब शूटिंग हो रही है तो मुझको ज्यादा बेहतर लग रहा है।
विज्ञापन


यह कहना है बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान का। सोहा को पंजाब में आकर शूटिंग करना काफी अच्छा लगा। सोहा ने कहा कि यह फिल्म उनके कैरियर में मील का पत्थर साबित होगी। सोहा अली खान ने बताया कि लुधियाना में ज्यादातर शूटिंग रात के समय की है। इस कैरेक्टर में उतरना काफी चैलेंजिंग था।

उन्होंने बताया कि कहानी में एक्शन ज्यादा है इसलिए पंजाबी भाषा की ज्यादा समस्या नहीं हुई। फिर भी विजेता नाम की एक ट्यूटर फिल्म के हीरो वीरदास और उनको ट्रेनिंग दे रही थी। उन्होंने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म चारफुटिया छोकरे एक अगस्त को रिलीज होगी। यह फिल्म उनके आसपास ही घूमती है। फिल्म में उनके संग चार बच्चे हैं जो कि सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ते हैं।
विज्ञापन


सोहा को पसंद है सोना
सोहा को सबसे ज्यादा पसंद है सोना। उनको खाली वक्त मिलता है तो वह सो जाती हैं। मौका मिलने पर सोहा 14 से बीस घंटे तक सोती रहती हैं। हालांकि सोहा अली खान इसको अपनी बुरी आदत मानती हैं।

तंदूरी चिकन खाना पसंद
सोहा अली खान को सबसे ज्यादा तंदूरी चिकन खाना पसंद है। सोहा अली खान ने कहा कि पंजाब आकर उनकी यह इच्छा काफी हद तक पूरी हो गई। उनको यहां के व्यंजन सबसे ज्यादा पसंद आए। सोहा ने लुधियाना में शूट के दौरान तंदूरी चिकन के साथ बिरयानी का मजा भी खूब लिया।

मां संग सामाजिक काम
सोहा अली खान मां शर्मिला टैगोर के साथ में सामाजिक कार्य में काफी रुचि लेती हैं। उन्होंने बताया कि वह बच्चों की एजूकेशन और उनके रहन सहन को बेहतर करने का काफी प्रयास करती हैं।

सोहा अली खान की फिल्में
दिल मांगे मोर, प्यार में ट्विस्ट, शादी नंबर 1, अंतरमाला, रंग दे बसंती, आहिस्ता आहिस्ता, खोया खोया चांद, चौराहे, मुंबई मेरी जान, दिल कबड्डी, ढूंढते रह जाओगे, तुम मिले, मैरिडियन लाइंस, मुंबई कटिंग, तेरा क्या होगा जानी, साउंडट्रैक, मिडनाइट चिल्ड्रेन, साहिब बीबी गैंगस्टर रिटर्न्स, गो गोवा गान, वार छोड़ न यार, मिस्टर जो भी कारवाल्हो।

आने वाली फिल्में
चारफुटिया छोकरे, जाने क्यों

वीरदास बोले, यह फिल्म देगी संदेश
डेलही वेल्ही में अपनी भूमिका से सबको आकर्षित करने वाले वीरदास जाने क्यों में एक टेलीकाम कंपनी के अधिकारी के रूप में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि जाने क्यों में उनका कैरेक्टर काफी हंसमुख स्वभाव वाले सिख का है। कैरेक्टर को निभाते हुए उनकी समस्या पंजाबी की थी, लेकिन उसका हल डायरेक्टर ने निकाल लिया। उन्होंने ट्यूटर का बंदोबस्त कर दिया।

यह फिल्म होगी जबरदस्त
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर शिवाजी पाटिल ने कहा कि उनके पास जब फिल्म का प्रस्ताव आया तो उन्होंने स्टोरी समझने के बाद क्लिप आदि भी देखी और तस्वीरें भी। स्टोरी में दम दिखाई दिया और उन्होंने यह फिल्म स्वीकार कर ली। उन्होंने कहा कि डायरेक्टर के लिए राज्यों की सरहदें मायने नहीं रखती हैं।

अब बनूंगा विलेन
बॉलीवुड एक्टर विनीत राणा ने कहा कि उनका सपना था कि जब फिल्में करें तो पुलिस अधिकारी की भूमिका मिले। उनका यह सपना पूरा हो गया जबकि मिशन कश्मीर में उनको रोल मिला। अब इस फिल्म में उनकी भूमिका सकारात्मक है। उन्होंने बताया कि सिंह रिटर्न्स में भी उनकी भूमिका है। वह भी पुलिस वाले की है। उन्होंने कहा कि अब उनको बॉलीवुड की फिल्मों में खलनायक की भूमिका के कई आफर हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें