छोटे पर्दे पर अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुके धर्मशाला के भानू सूर्या जल्द की बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। धर्मशाला में प्रेस वार्ता करते हुए भानू सूर्या ने कहा कि वह एक फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसमें कर्णवीर बोहरा और समीर कोचर शामिल हैं।
इस फिल्म में सूर्या मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग इन दिनों मनाली में चल रही है। इससे पूर्व वह सात दिसंबर से दिशा चैनल पर शुरू होने वाले रंग-रंगीलो बांके बिहारी धारावाहिक में भी मुख्य भूमिका में दर्शकों को दिखेंगे।
इस धारावाहिक में सूर्या का नाम कलजुग है। धर्मशाला के रहने वाले भानू सूर्या इससे पहले तर्क मेहता का उलटा चश्मा, साडा हक, सावधान इंडिया और बाल गोपाल करे धमाल में भी अलग-अलग किरदार निभा चुके हैं।