फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रात को पति-पत्नी का झगड़ा हुआ, सुबह फंदे से लटका मिला महिला का शव; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 18 Feb 2024 12:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai Hindi News: बेगूसराय में रात को पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और सुबह पत्नी का शव फांसी के फंदे लटका मिला। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
मृतका पूजा कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के कारण गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस आत्महत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के तुरकिया गांव की है। मृत महिला की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के तुरकिया गांव निवासी रविंद्र महतो की पत्नी पूजा कुमारी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच बीती रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी से नाराज होकर महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि महिला ने घर में ही आत्महत्या की है। जब घर वालों ने देखा कि वह फंदे से लटकी हुई है तो आनन-फानन में उसे नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, इस घटना की सूचना परिजनों ने नवाकोठी थाना पुलिस को दी। नावकोठी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें