फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहना मोहना मोहना, म्यर मन में बसी ग्यो...

Wed, 18 Feb 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमोड़ी में हुए दो दिनी शिव महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। गत देर रात्रि तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और अतिथियों ने लुत्फ उठाया। लोहाघाट के कुमाऊं लोक कला दर्पण के भैरव दत्त राय के नेतृत्व में लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन


लोक गायक सुरेश राजन की संगीत की धुन और 12 वर्षीय ज्योति राजन के सुरीले स्वरों ने लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। ज्योति के मोहना मोहना मोहना, म्यर मन में बसी ग्यो गीत पर खूब तालियां बटोरी। इसके अलावा स्कूली बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम किए। कलाकारों ने नेपाली, कुमाऊंनी, गढ़वाली, जौनसारी, पंजाबी आदि भाषाओं में लोकगीत और नृत्य तथा नाटकों का मंचन भी किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि विधायक हेमेश खर्कवाल ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया।

आयोजन समिति अध्यक्ष नवीन भट्ट, दीपक सिंह बोहरा, जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर भट्ट आदि ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। जगदीश शर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विपिन जोशी, अशोक कार्की, पूरन कठायत, भाजपा जिला महामंत्री दीपक पाठक, कैलाश भट्ट, खीमानंद भट्ट, किशोर चंद्र भट्ट, महंद्र सिंह, शंकर दत्त, ललित मोहन, सुरेश चंद्र, बलदेव भट्ट आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें