फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलवे में लापरवाही...पांच अफसरों पर हुई कार्रवाई

Sat, 21 Nov 2015 01:53 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। देहली गेट में हुए सांप्रदायिक तनाव में गंभीरता से काम न करने का खामियाजा अब अधिकारियों को भी भुगतना पड़ रहा है। डीएम डॉ. बलकार सिंह ने सख्त नाराजगी जताते हुए ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर पांच अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्ट दे दी है। इनमें से कुछ अधिकारी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर नहीं पहुंचे तो कुछ ने अपने अधीनस्थों को भेज दिया। पांच अफसरों ने जिलाधिकारी के निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया।  
विज्ञापन

देहली गेट के मोहल्ला खटीकान और कैलाश गली में 12 नवंबर को सांप्रदायिक झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद 13 और 14 नवंबर को सुबह से शाम तक 12-12 घंटों के दो शिफ्टों में इन अफसरों की ड्यूटी लगाई गई थी। मगर अधिकारियों ने लापरवाही बरतते हुए जिलाधिकारी के आदेशों को नहीं माना।
इसके चलते जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी परवेज आलम खां, उप निदेशक निर्माण मंडी परिषद पीके राजवंशी, जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी एमजेड खान और पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड प्रथम अधिशासी अभियंता जय गोपाल पांडेय को प्रतिकूल प्रवष्टि दी है। कुछ और अन्य अधिकारियों    की भी कार्यप्रणाली की समीक्षा की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें