फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थीन डैम के निकट ट्रक खाई में गिरा

Sat, 21 Nov 2015 01:52 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थीन डैम क्षेत्र के निकट ट्रक खाई में गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं चंबे दा बाग इलाके में बाइक की टक्कर से एक किशोर घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में जीएमसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन


शहर से सटे चंबे दा बाग इलाके में साइकिल चला रहे किशोर को मोटर साइकिल ने टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार किशोर बुरी तरह से घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बावजूद घायल की स्थिति में सुधार नहीं हुआ और उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।

वीरवार देर रात महानपुर तहसील के थीन डैम मोड़ पर ट्रक (जेके02डब्ल्यू-1847) सड़क किनारे खाई में लुढ़क गया। रात के समय किसी को हादसे का पता नहीं चल पाया इसलिए घायल भी बाहर नहीं निकाजा जा सका। सुबह किसी तरह से ट्रक चालक राकेश कुमार (56) निवासी वार्ड चौदह कठुआ सड़क तक पहुंचा।
विज्ञापन


इसके बाद सुबह नौ बजे उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत में सुधार बताया जाता है। पुलिस ने दोनों घटनाओं की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के नजदीक स्थित चंबे दा बाग क्षेत्र में तेरह वर्षीय विनोद सिंह साइकिल चला रहा था।

उसे दूसरी तरफ से आती बाइक ने जोरदार टक्कर दे मारी। दुर्घटना में विनोद बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने फौरन विनोद को उठाया और जिला अस्पताल ले आए। उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। इस पर उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें