सरस्वती शिशु मंदिर मांदली का वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। चेयरमैन प्रकाश तिवारी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर छात्रों ने मां सरस्वती वंदना, कुमाऊंनी लोक गीत ‘ऐसो रंगीलो मुलुक मेरो’ सहित कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता अमरनाथ वर्मा और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत ने शिशु मंदिर को उत्कृष्ट शिक्षण और संस्कारों का समागम बताया।
सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में व्यवस्थापक बची सिंह और प्रधानाचार्य एचबी उप्रेती ने स्कूल की उपलब्धियां बताईं। सिर पे रखी मटकी दही का नजराना लोक गीत पेश किया गया। इसके अलावा नेपाली, एकल और अंग्रेजी गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान, उमेश पांडेय, नवीन पांडेय, ईश्वरी दत्त, मोहन जोशी, सीमा बोहरा, गिरीश पांडेय आदि मौजूद थे।