फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों के साथ से किशोरी बरामद

Wed, 04 Nov 2015 10:13 PM IST
बैजरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीरोंखाल के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर यूपी के रामपुर ले जा रहे तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने कुमाऊं मंडल के सिराईंखेत बाजार में दबोच लिया। स्थानीय लोगों ने युवकों की जमकर धुनाई कर दी। इधर, राजस्व पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक चौखाल शिवदत नौटियाल के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव में 11वीं में पढ़ने वाली किशोरी को रामपुर के तीन युवक परवीन यादव, राधेश्याम और जगदीश बहला-फुसलाकर यूपी ले जाने की फिराक में थे। किशोरी को लेकर मंगलवार दिन में जैसे ही वे करीब पंद्रह किमी दूर अल्मोड़ा जिले के सराईखेत बाजार पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बाहरी युवकों के साथ पहाड़ की किशोरी को देखा तो उनका माथा ठनक गया। युवकों से पूछताछ की गई तो मामला खुल गया। उन्होंने तीनों की जमकर धुनाई के साथ स्थानीय राजस्व पुलिस के सुपुर्द कर दिया। किशोरी के पिता ने इस मामले में कोई तहरीर राजस्व पुलिस को नहीं दी।

फोन पर हुई थी दोस्ती
राजस्व पुलिस के अनुसार तीनों युवक किशोरी के साथ मोबाइल पर बातें करते थे। फोन पर ही उनकी दोस्ती हुई थी। मौका पाते ही वे किशोरी के गांव पहुंचे और उसे भगाकर ले जाने लगे। राजस्व पुलिस की मानें तो ये युवक पहले भी लड़की को मिलने गांव आ चुके हैं। घटना से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने रोष व्यक्त किया है। बीरोंखाल के पूर्व प्रमुख दर्शन सिंह रिंगोडा ने कहा पहाड़ में इस तरह की घटनाएं लगातार  बढ़ती जा रही हैं। ये वे लोग हैं जो फेरी, दुकान लगाने के बहाने पहाड़ों पर आते हैं और बिना सत्यापन के कई दिनों तक डेरा डाले रहते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस, प्रशासन को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए। उपजिलाधिकारी थलीसैंण मायादत जोशी ने कहा कि  नाबालिग को भगाने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें