अब सीबीएसई के किसी भी स्कूल में होने वाली गतिविधि को पूरी दुनिया देख सकेगी। सीबीएसई ने सभी स्कूलों से बोर्ड के यू-ट्यूब चैनल के लिए साल भर होने वाली गतिविधियों के वीडियो मंगाए हैं।
बोर्ड के सर्कुलर के मुताबिक यह वीडियो शॉर्ट फिल्म, रोल प्ले, टॉक, डिस्कशन, डिबेट, जेंडर सेंसेटिविटी, लाइफ स्किल्स, वैल्यू एजूकेशन, हेरीटेज, आपदा प्रबंधन, सामाजिक मुद्दे और पर्यावरणीय मुद्दों पर आधारित हो सकते हैं।
एक-दूसरे की उपलब्धियों से प्रेरणा
यदि किसी स्कूल में शिक्षण के नए तरीके इजाद किए गए हैं तो उन्हें भी भेजा जा सकता है। दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य बीके सिंह ने कहा कि कांटीन्यूअस एंड कांप्रिहेंसिव इवेल्यूएशन (सीसीई) के तहत स्कूल में यह सभी गतिविधियां कराई जाती हैं।
यू-ट्यूब चैनल के जरिये स्कूल एक-दूसरे की उपलब्धियों से प्रेरणा ले सकेंगे।
ऐसे भेजें वीडियो
वीडियो एमओवी, एमपीईजी4, एवीआई और डब्ल्यूएमवी फार्मेट में होना चाहिए। वीडियो दस मिनट से ज्यादा लंबी न हो। वीडियो में टाइटल, थीम और स्कूल का नाम देना आवश्यक है। किसी भी वीडियो में कापीराइट एक्ट का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। वीडियो किसी भी धर्म या समुदाय के खिलाफ न हो।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...