फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी में यूथ फेस्टिवल शुरू, पहले दिन के नतीजे

Wed, 29 Oct 2014 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-10 स्थित नार्थ रीजन के प्रतिष्ठित डीएवी कालेज में मंगलवार से चार दिवसीय पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल का आगाज हुआ। पीयू एफिलिएटेड चंडीगढ़ और पंजाब के 192 कालेज की टीमें 47 विभिन्न इवेंट में हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


31 अक्तूबर तक चलने वाले इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में हाल ही 12 जोन से जोनल यूथ फेस्टिवल में पहले और दूसरे स्थान पर रही टीमें नेशनल राउंड में पहुंचने के लिए हिस्सा ले रही हैं।

56वें यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन मंगलवार सुबह पीयू के डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रेक्शन(डीयूआई) प्रो.एके भंडारी ने किया। इस मौके पर पीयू डायरेक्टर यूथ वेलफेयर प्रो.निर्मल जौड़ा, प्रिंसिपल डा.बीसी जोसन, पीयू डीएसडब्ल्यू प्रो.नवदीप गोयल भी मौजूद थे।
विज्ञापन


यूथ फेस्टिवल के पहले दिन करीब 3 हजार से अधिक युवा विभिन्न इवेंट को देखने के लिए पहुंचे। कालेज प्रबंधन की ओर से चार जगह एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहले दिन डीएवी कालेज के ओपन ग्राउंड में बनी स्टेज खाली रही, जबकि दिनभर कालेज ऑडिटोरियम में चले रंगारंग कार्यक्रमों में भीड़ दिखी।

आज यूथ फेस्ट में गिद्दे की धूम
यूथ फेस्टिवल के सबसे रंगारंग इवेंट गिद्दे की प्रतियोगिता बुधवार दोपहर 1.30 बजे ओपन स्टेज पर होगी। यूथ फेस्ट चीफ कोआर्डिनेटर प्रो.रविंदर चौधरी ने बताया कि बुधवार को यूथ फेस्ट में लेडीज ट्रेडिशनल सांग, ग्रुप फोक डांस, क्विज, वार सिंगिंग इवेंट भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन


पहले दिन 16 इवेंट में हुआ मुकाबला
डीएवी में आयोजित यूथ फेस्टिवल के पहले दिन कुल 16 इवेंट आयोजित किए गए। विभिन्न इवेंट के रिजल्ट इस प्रकार रहे।

ये रहे नतीजे- रंगोली
पहला-मनदीप कौर माता गंगा खासला कालेज कोटन
दूसरा-ज्योति चौहान जीसी-46
तीसरा-आंचला जीजीएससीडब्ल्यू सेक्टर-26

ग्रुप सांग
पहला-डीएवी कालेज-10
दूसरा-एमसीएम कालेज-36
तीसरा-जीसी होशियारपुर. डीएवी अबोहर और एमसीएम-36(संयुक्त रुप से)

गीत-गजल
पहला-जीसी फार गर्ल्स लुधियाना
दूसरा-जीसी-11
तीसरा-आर्य कालेज लुधियाना और देव समाज कालेज फॉर वुमन फिरोजपुर सिटी (संयुक्त रुप)

निबंध लेखन
पहला-सोनम खालसा कालेज फॉर एजुकेशन मुक्तसर
दूसरा-सोनल ढिंगरा श्री अरविंदो कालेज ऑफ कामर्स एंड मैनेजमेंट लुधियाना
तीसरा-श्रेयाश्री एसडी कालेज-32

कविता लेखन
पहला-तनवीर सिंह एएस कालेज खन्ना
दूसरा-ज्योति ओरी, गवर्नमेंट कालेज होशियारपुर
तीसरा-पायल श्री अरबिंदो कालेज ऑफ कामर्स एंड मैनेजमेंट लुधियाना

क्लासिकल वोकल
पहला-प्रीति भारद्वाज दशमेश गर्ल्स कालेज मुकेरियां
दूसरा-अनुप्रीत कौर-रामगढ़िया गर्ल्स कालेज लुधियाना
तीसरा-करम सिंह मालवा कालेज बंदली समराला और (संदीप मिश्रा पीयू कैंपस पीयू )

ग्रुप शब्द
पहला-देव समाज कालेज फॉर वुमन फिरोजपुर सिटी
दूसरा-दशमेश गर्ल्स कालेज मुकेरिंयां
तीसरा-पीयू कैंपस चंडीगढ़

कहानी लेखन
पहला-देवेंद्र सिंह चौधरी जीसी-11
दूसरा-सागर शर्मा डीएवी कालेज होशियारपुर
तीसरा-सिमरनजीत कौर जीसी फॉर गर्ल्स लुधियाना (मनोज सिंह महाराजा रणजीत सिंह कालेज मलोट)

मेहंदी डिजाइन
पहला-तान्या एसडी कालेज फॉर वुमन मोगा
दूसरा-जसप्रीत कौर एसजीजीएस कालेज सेक्टर-26
(हमरनजोत कौर जीएनएन कालेज दोराहा लुधियाना)
तीसरा-स्वाति जैन गुरु नानक गर्ल्स कालेज लुधियाना( रवनीत कौर नेशनल कालेज चौरावाली

फुलकारी
पहला-जसमनदीप कौर गुरु नानक कालेज मोगा
दूसरा-रुपिंदर कौर खालसा कालेज फॉर वुमन सिविल लाइन लुधियाना
(ज्योति कौर जीएनसी गर्ल्स कालेज मुक्तसर)
तीसरा-बख्शीस कौर मालवा कालेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमन लुधियाना(वीरपाल कौर खालसा कालेज ऑफ एजुकेशन)

फोक सांग
पहला-गौरव संगल डीएवी कालेज होशियारपुर
दूसरा- रमनदीन एएस कालेज खन्ना(हरप्रीत सिंह खालसा कालेज घरदीवाला
तीसरा-जीसीजी- मनजीत कौर 11 (अनु बाला बाबा कुंदन सिंह को एजुकेशन कालेज मुहर)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें