माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से बोर्ड परीक्षा 2016 के लिए मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों की लिस्ट मांगी गई है। स्कूलों को ऑनलाइन माध्यम से शिक्षकों की लिस्ट अपलोड करनी है।
लिस्ट अपलोड करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2015 है। परिषद के शिक्षा निदेशक ने स्कूलों को सख्त हिदायत दी है कि वह लिस्ट में क्लर्क, चपरासी और सफाई कर्मचारियों का नाम न भेजें।
जैसा कि 2015 की लिस्ट में कुछ स्कूलों की ओर से किया गया था। अगर ऐसा है तो उन नामों को तत्काल डिलीट कर दिया जाए। दरअसल, 2016 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के तुरंत बाद मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू होगी।