फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां BTech के बराबर है LKG की फीस!

Mon, 27 Jan 2014 11:56 AM IST
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्लास भले ही छोटी हो, लेकिन खर्चे उच्च शिक्षा से कम नहीं हैं। राजधानी में निजी स्कूलों में नर्सरी की पढ़ाई दिन ब दिन महंगी होती जा रही है। स्कूलों ने नर्सरी के लिए फीस के ढांचे जारी करने शुरू किए हैं उसे देखकर होश उड़ रहे हैं।
विज्ञापन


नए फीस ढांचे के मुताबिक, ई-लर्निग के नाम पर ही 200 से 650 रुपये वसूल कर स्कूल अपनी जेब भरेंगे। अभिभावकों को रखरखाव और विकास शुल्क के नाम पर भी जेबें ढीली करनी पड़ेंगी। विकास शुल्क में भी बीते साल के मुकाबले करीब पांच फीसदी अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

निजी स्कूलों ने अपने फीस के ढांचे में तमाम तरह के शुल्क शामिल किए हैं। इनमें कुछ वार्षिक हैं तो कुछ प्रति माह। इनमें वार्षिक शुल्क, रखरखाव, मेडिकल, एसाइनमेंट, ई-लर्निंग और खाने के शुल्क शामिल हैं।
विज्ञापन


फीस ढांचे के मुताबिक अच्छे स्कूल में दाखिले के लिए अभिभावकों को एक से डेढ़ लाख रुपये पास में रखने होंगे। इतनी बड़ी राशि का एकमुश्त भुगतान परेशानी को और बढ़ा देगा।

दाखिले के समय चुकाने वाली ही राशि इतनी ज्यादा है कि हर हाल में 10 से 50 हजार रुपये का जुगाड़ करना पड़ेगा। सालाना खर्च की बात करें तो ऐसे स्कूलों की कमी नहीं है जो 55 हजार से लेकर एक लाख तक की फीस वसूलते हैं। कई स्कूल तो ओरिएंटेशन फीस के नाम पर 25 हजार रुपये तक लेते हैं।
विज्ञापन


मॉडल टाउन स्थित सृजन स्कूल वार्षिक शुल्क के लिए 26 हजार रुपये ट्यूशन फीस प्रति माह 7150 रुपये और विकास शुल्क प्रति माह 1074 निर्धारित किए हैं।

सेंट थॉमस (द्वारका) फीस का ढांचा
माह.......................अप्रैल...........जुलाई.........अक्तूबर.........जनवरी
परिवहन के साथ.......34,137........21,537.......21,537........21,537
बिना परिवहन शुल्क..29, 737.......14,937.......14,937........14,937

एल्कहॉन इंटरनेशन स्कूल.....प्रति माह..........त्रैमासिक
बिना परिवहन के शुल्क...............29100...............41900
परिवहन शुल्क के साथ फीस.........30550..............46250
यूपी के परिवहन शुल्क के साथ......30750..............46450
 नोट-स्कूल रखरखाव के लिए शुल्क 22 हजार रुपये फीस में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें