फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलयू में शत प्रतिशत मतदाता रजिस्ट्रेशन अभियान

Thu, 24 Oct 2013 02:25 AM IST
अाशीष कुमार त्रिवेदी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण अभियान का आगाज बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में एक साथ हुआ।
विज्ञापन


एलयू के मालवीय सभागार में आयोजित शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण अभियान की शुरूआत राज्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने की।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में 40 ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण केंद्र खोले जाएंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण केंद्र खोले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि फर्स्ट टाइम वोटर बनने जा रहे युवाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण हो इसके लिए विश्वविद्यालयों व डिग्री कॉलेजों में ऑनलाइन केंद्र खोले गए हैं।

यहां 31 अक्तूबर तक स्टूडेंट व उनके अभिभावक भी ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण करवा सकेंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इस अभियान में मदद ले रहे हैं।

जो लोग एक जनवरी 2014 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं वह अपना पंजीकरण जरूर करवाएं। इससे पहले लखनऊ विवि व डिग्री कॉलेजों के लिए बनाए गए 27 ब्रांड एंबेस्डरों को उन्होंने बैज लगाया और जैकेट व कैप पहनाई।

उन्होंने कहा कि ब्रांड एंबेस्डरों के जरिए मतदाता पंजीकरण को शत-प्रतिशत बनाने की कोशिश होगी। विवि व कॉलेजों में उत्कृष्ट काम करने वाले ब्रांड एंबेस्डरों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में महिलाओं का वोटर प्रतिशत 47 से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 59.5 ही था।

एलयू के कुलपति डॉ. एसबी निमसे ने कहा कि हम इस बार स्टूडेंट के परीक्षा फॉर्म के साथ उनसे शपथ पत्र भी ले रहे हैं कि वह और उनका पूरा परिवार मतदाता के रूप में पंजीकृत हो गया है। इसके अलावा एलयू के छात्रों को परिचय पत्र देते समय उनसे शपथ पत्र लेंगे।

उधर, जय नारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) में भी शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण अभियान की शुरूआत हुई। यहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने नीतिगत वोटिंग करने पर जोर दिया और कहा कि मतदाता प्रलोभन में न आएं।
विज्ञापन


वहीं, एलयू के एपी सेन मेमोरियल हॉल में ऑनलाइन पंजीकरण के साथ-साथ ऑफलाइन पंजीकरण की भी व्यवस्था की गई है। यहां स्टूडेंट खुद व अपने परिवार के लोगों का मतदाता पंजीकरण करवा सकता है। हालांकि यहां पहले दिन ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हो सका।

पहले एलयू प्रशासन की ओर से लगाए गए कंप्यूटर का सीपीयू खराब हो गया। इसके बाद जो छात्र आए, वह पूरे डॉक्यूमेंट नहीं लाए थे।

यहां ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के लिए स्टूडेंट व उनके परिवार वालों को एक पासपोर्ट साइज फोटो, जन्मतिथि प्रमाणपत्र और निवास का कोई प्रमाण साथ लाना होगा।

उधर, मालवीय सभागार और केकेसी के चंद्रशेखर सभागार में राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेस्डर व लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने समां बांधा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें