फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भावनात्मक दोहन की कोशिश कर रहे राहुल'

Thu, 24 Oct 2013 01:01 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अपनी हत्या की आशंका संबंधी बयान पर भाजपा ने उन पर पलटवार किया है।
विज्ञापन


इसे महंगाई और भ्रष्टाचार से लोगों का ध्यान बंटाने की कोशिश बताते हुए भाजपा ने कहा कि राहुल भावनात्मक दोहन की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने तो यहां तक कह दिया कि एक परिवार लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

गडकरी ने अपने पुराने अंदाज में गांधी-नेहरू परिवार पर जमकर हमला किया, जबकि भाजपा ने राहुल के इस भावनात्मक भाषण के जवाब में प्याज-आलू समेत बेलगाम महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे को जोर-शोर से उठाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल का बयान कांग्रेस के सर्वोच्च नेतृत्व की ओर से महंगाई व भ्रष्टाचार से लोगों का ध्यान बंटाने की कोशिश है।

उन्होंने कहा कि अब जबकि प्याज की कीमत शतक लगा रही है और आलू के दाम अर्धशतक लगाने वाले हैं, ऐसे में कांग्रेस के पास कोई जवाब नहीं है। राहुल को याद रखना चाहिए कि उनकी यूपीए सरकार ने 2009 में सत्ता में लौटने पर वादा किया था कि 100 दिन के भीतर महंगाई कम कर दी जाएगी, लेकिन आज कांग्रेस के पास इसका जवाब नहीं है।
विज्ञापन


राहुल के आरोप को तथ्यहीन, भ्रामक व निंदनीय बताते हुए त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस मुद्दों को लेकर दिवालिया की स्थिति में हैं। राहुल की भाषा व शैली देखने से लगता है कि जैसे वे सत्तारूढ़ दल के नेता नहीं बल्कि प्रमुख विपक्षी दल के नेता के तौर पर बोल रहे हों। इससे उनकी ही विश्वसनीयता कम हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें