फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोकेशनल कोर्स में नहीं पड़ेगी ट्यूशन फीस

Sun, 04 May 2014 03:50 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल पीजी कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र से बैचलर ऑफ वोकेशनल के दो नए कोर्स शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय कौशल विकास प्रोग्राम के तहत इन दो कोर्स को चलाने की अनुमति विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने दी है।

उसने कॉलेज को कोर्स चलाने के लिए 1.85 करोड़ रुपये की ग्रांट भी दी है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इन दोनों कोर्स में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स से ट्यूशन फीस नहीं ली जाएगी।

लाइब्रेरी व दूसरे शुल्क लिए जाएंगे, जो कि बेहद मामूली होंगे। इन दोनों ही तीन वर्षीय डिग्री कोर्सेज में 60-60 सीटें होंगी।

नेशनल पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एसपी सिंह ने बताया कि बैचलर इन वोकेशनल सॉफ्टवेयर डवलपमेंट एंड ई गवर्नेंस कोर्स और दूसरा बैचलर इन वोकेशनल बैकिंग एंड फाइनेंस का कोर्स शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


बैचलर इन वोकेशनल सॉफ्टवेयर डवलपमेंट एंड ई गवर्नेंस के तीन वर्षीय कोर्स में 60 सीटें होंगी और इसे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के साथ मिलकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ ट्रेनिंग अधिक दी जाएगी।

इसमें पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स का 100 फीसदी तक प्लेसमेंट होगा। वहीं, बैचलर इन वोकेशनल बैकिंग एंड फाइनेंस कोर्स को बैकिंग सेक्टर के साथ मिलकर चलाया जाएगा।

इस कोर्स में भी 60 सीटें होंगी और दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट आसानी से मिलेगा।

इन वोकेशनल कोर्स को चलाने के पीछे मकसद यह है कि स्टूडेंट्स के भीतर कौशल विकास को बढ़ाया दिया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें