फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे खेल-खेल में जानेंगे ‘विज्ञान के चमत्कार’

Sun, 04 May 2014 03:46 AM IST
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के बीच बच्चों में क्रियात्मकता बढ़ाने का काम अलीगंज स्थित रीजनल साइंस सिटी करेगा। इसके लिए 19 मई से क्रिएटिविटी कैंप की शुरुआत की जा रही है। यह शिविर सात जून तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन


साइंस सिटी में शुरू हो रहा ग्रीष्मकालीन शिविर बच्चों की क्रिएटिविटी पर फोकस किया जाएगा। शिविर कक्षा-3 से 11 तक केबच्चों के लिए है।

इसमें उनकी क्रिएटिविटी के साथ विचारों को मूर्तरूप देना भी सिखाया जाएगा।

आयोजकों का कहना है कि इससे बच्चों को विज्ञान के तथ्यों को समझने में मदद मिलेगी। क्रिएटिव विचारों की वजह से वह घर पर भी मॉडल बना सकेंगे।

क्रिएटिव कैंप में बच्चों को अलग-अलग संस्थाओं के वैज्ञानिकों से भी मिलने का मौका मिलेगा।

इस साल शिविर के पाठ्यक्रम में ‘विज्ञान के चमत्कार’, ‘मेक एंड टेक’ और ‘अद्भुत विज्ञान’ को शामिल किया गया है।

इसके अलावा क्रिएटिव किट्स आर्ट, इनोवेशन, खगोल-विज्ञान पर कार्यशाला, साइंटिफि क ट्वॉय मेकिंग कार्यशाला, राकेट-मॉडल कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा।

साइंस सिटी के कॉर्डिनेटर उमेश कुमार ने बताया कि पहला शिविर 19 मई को शुरू होगा। यह 24 मई तक चलेगा।

दूसरा शिविर 26 मई से 31 मई तक जारी रहेगा। वहीं तीसरा शिविर दो जून से सात जून तक लगाया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 2321804, 2327833 पर संपर्क कर सकते हैं। पंजीकरण पहले आओ पहले पाओ (उपलब्ध सीट) के आधार पर होगा। पंजीकरण शुरू हो चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें