फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज की ये हरकत पढ़कर हंसेंगे भी, चौंकेंगे भी

Tue, 16 Dec 2014 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के एक कॉलेज ने एग्जाम रिजल्ट में ऐसी हरकत की, जानकर आप खूब हंसेंगे भी और चौंक भी जाएंगे। उत्तर पुस्तिका पर ओम-स्वास्तिक बनाया और भगवान का नाम लिखकर पेपर शुरू किया तो हेल्थ विवि ने फेल कर दिया।
विज्ञापन


यह आरोप लगा गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज सहित प्रदेश के चार आयुर्वेदिक कॉलेजों के बीएएमएस छात्रों ने हेल्थ विवि में हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि नकल किए बगैर ही उनके यूएमसी बना दिए और बार-बार आश्वासन दे रहे हैं।

बीएएमएस के करीब 70 से ज्यादा छात्र सोमवार सुबह 10 बजे अंबेडकर पार्क में जमा हुए। मेडिकल मोड़ पर नारेबाजी कर यहां से रैली के रूप में कार्यवाहक कुलपति डॉ. वी. के. जैन से मिलने पहुंचे। उनसे मुलाकात नहीं होने पर छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुर्वेदिक कॉलेज का मामला है ये

गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्र विकास ने बताया कि कई छात्रों ने परीक्षा में आंसरशीट पर धार्मिक चिह्न (स्वास्तिक, ओम आदि) बनाए थे। कुछ ने भगवान का नाम लिख कर पेपर शुरू किया था। लेकिन इन चिह्नों के आधार पर ही उनके यूएमसी बना दिए गए।

ऐसा रोहतक के अलावा सिरसा, यमुनानगर और चरखी दादरी के छात्रों के साथ भी हुआ। उस वक्त सभी छात्रों ने माफीनामा लिख आगे से ऐसा नहीं करने का शपथ पत्र दिया था। उसके बाद भी छात्रों को संबंधित विषयों में फेल कर दिया गया।

बार-बार मांग और आश्वासन के बाद भी परिणाम नहीं बदला जा रहा है। छात्रा रविना ने बताया कि त्रिद्रव्य गुण की परीक्षा दोबारा कराई थी। 25 में से महज एक ही छात्र पास हुआ, जबकि 24 को री-अपीयर दिया गया। इस संबंध में भी ज्ञापन दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें