हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने छात्रों की मांग पर प्रथम और द्वितीय वर्ष में एक्सीलेंस कालेज में 50 फीसदी अंक या कंपार्टमेंट वाले छात्रों को फाइनल ईयर में प्रवेश देने को अनुमति दे दी है।
अंतिम वर्ष के छात्रों को विशेष केस के रूप में अनुमति दिए जाने से अब छात्रों को कालेज प्रशासन प्रवेश दे रहा है। गौरतलब है कि एसएफआई इकाई अध्यक्ष यौवन नेगी की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल बीते रोज विवि में कुलपति से मिला था।
इस पर कुलपति ने ऐसे छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति दे दी है। वहीं कालेज की एससीए ने भी कुलपति के समक्ष इस मांग को उठाया था। कुलपति से अनुमति मिलने के बाद कालेज प्राचार्य ने माना कि सभी छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा है।
यह है मामला
उल्लेखनीय है कि 50 फीसदी अंकों की शर्त पूरी न करने के कारण पुराने पेट्रर्न में पढ़ाई कर रहे छात्रों को फाइनल ईयर में प्रवेश नहीं मिल रहा था। इसको लेकर छात्र संगठन काफी समय से मुखर हुए थे जिसके बाद वीसी ने इस तरह का फैसला लिया है।