फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति को मिला छह माह का सेवा विस्तार

Fri, 23 May 2014 12:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी फिलहाल पद पर बने रहेंगे। उन्हें कम से कम 6 महीने या नए कुलपति की नियुक्ति तक सेवा विस्तार दिया गया है।
विज्ञापन


राजभवन से आदेश जारी होने के बाद इस बारे में प्रदेश विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी ने यह सूचना दी है। इस बारे में हाल ही में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह राज्यपाल से मिले थे।

कुलपति 24 मई को अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। गौरतलब है कि कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी अपनी उपलब्धियों का ब्योरा देते हुए अधूरे कामों को पूरा करने और विवि को आर्थिक संकट से उबारने के लिये फीस बढ़ोतरी जैसे फैसले लेकर एक और टर्म लेने की इच्छा जता चुके हैं।
विज्ञापन


वे दो से तीन बार मुख्यमंत्री से इस संदर्भ में बात कर चुके हैं। हालांकि, एसएफआई जैसे छात्र संगठन उन्हें सेवा विस्तार दिए जाने का विरोध भी कर रहे हैं। कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी 24 मई को अपना पहला तीन वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने पर विवि कर्मचारियों को संबोधित करने वाले हैं।

इसके लिए विवि की हर शाखा में सर्कुलर जारी किया गया है जिसमें सभी कर्मचारियों को कुलपति के संबोधन के लिए एकत्र होने का आग्रह किया गया है। वहीं, नए वीसी को लेकर सरकार ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें