फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UTU ने जारी किया शेड्यूल, बीटेक काउंसिलिंग 15 से

Wed, 08 Jul 2015 12:58 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड तकनीकी विवि ने प्रदेश के बीटेक कालेजों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। विवि के मुताबिक प्रथम चरण की काउंसिलिंग 15 जुलाई से शुरू होगी जबकि द्वितीय चरण की काउंसिलिंग तीन अगस्त से शुरू होगी।
विज्ञापन


तकनीकी विवि की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक प्रदेश में बीटेक की 11548 सीटों पर जेईई मेंस के स्कोर के आधार पर एडमिशन किए जाएंगे। अभ्यर्थी को वेबसाइट से चालान फार्म डाउनलोड करने के बाद निकटतम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शुल्क जमा कराना होगा।

शुल्क जमा कराने के बाद अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपनी च्वाइस भर सकते हैं। विवि ने काउंसिलिंग का शुल्क 1060 रुपये तय किया है। पहले चरण के लिए जेईई मेंस में रैंक हासिल करने वाले सभी छात्रों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


यह होगा शेड्यूल
प्रथम चरण
काउंसिलिंग शुल्क बैंक में जमा करने की तिथि : 15 जुलाई से 20 जुलाई 2015
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व च्वाइस भरने की तिथि : 17 जुलाई से 22 जुलाई 2015
सीट आवंटन की तिथि : 25 जुलाई 2015
प्रथम चरण के दाखिले : 27 जुलाई से 29 जुलाई 2015

द्वितीय चरण
काउंसिलिंग शुल्क बैंक में जमा करने की तिथि : 3 अगस्त से 6 अगस्त 2015
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व च्वाइस भरने की तिथि : 5 अगस्त से 10 अगस्त 2015
सीट आवंटन की तिथि : 13 अगस्त 2015
प्रथम चरण के दाखिले : 16 अगस्त से 18 अगस्त 2015

यह है वेबसाइट : www.uktech.ac.in, www.ukcounseling.nic.in
यहां लें जानकारी : 7060320937, 7060320964

कैसे दूर होगा सूनापन
गत वर्ष देरी से काउंसिलिंग की वजह से तीन राउंड के बाद 12500 में से केवल 5000 सीटें ही भर पाई थीं। इससे वर्ष 2013 में काउंसिलिंग के बाद 4630 सीटें और वर्ष 2012 में 5500 सीटों पर दाखिले हुए थे। माना जा रहा है कि इस साल भी दाखिलों की संख्या 5000 से ऊपर नहीं पहुंच पाएगी।

पांच प्रतिशत छात्रों से कोई शिक्षण शुल्क नहीं
तकनीकी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश क्षमता के अलावा पांच प्रतिशत सीटें ऐसे अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित की गई हैं, जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय 4.50 लाख से कम होगी। ऐसे अभ्यर्थियों से कोई शिक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा। ट्यूशन फीस वेवर स्कीम के तहत निर्धारित सीटों की संख्या कम होने की वजह से इन सीटों पर भी जेईई मेंस के स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें