फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नियम ने कर दिया PCS परीक्षा से दूर

Fri, 05 Sep 2014 12:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों की लेटलतीफी और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का नियम हजारों छात्रों का पीसीएस बनने का सपना तोड़ने जा रहा है।
विज्ञापन


कई विवि में स्नातक अंतिम वर्ष का रिजल्ट जारी नहीं
आयोग ने आवेदन के लिए 24 सितंबर तक अनिवार्य शैक्षिक अर्हता हासिल करने का नियम रखा है, जबकि कई विवि अब तक स्नातक अंतिम वर्ष का रिजल्ट जारी नहीं कर सके हैं।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जारी पीसीएस 2012 एग्जाम के नोटिफिकेशन के प्रथम पृष्ठ के तीसरे बिंदु में साफ लिखा है कि ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि यानी 24 सितंबर को आवेदन करने वाले अभ्यर्थी संबंधित पोस्ट के लिए पूरी अर्हता रखते हों।
विज्ञापन


यानी जिन छात्रों ने अभी ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष की परीक्षा दी है या दे रहा है या जिनका रिजल्ट नहीं आया है, वे आवेदन नहीं कर सकते। इस नियम से काफी युवा आहत हैं और उनकी मांग है कि आयोग इस तिथि को 24 सितंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर (परीक्षा की प्रस्तावित तिथि) कर दे।

बता दें कि उत्तराखंड मुक्त विवि में अभी दो दिन पहले ही वार्षिक परीक्षाएं शुरू हुई हैं। गढ़वाल विवि और कुमाऊं विवि के ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष के कई रिजल्ट अब भी अटके हुए हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 237 पदों के लिए पीसीएस 2012 का नोटिफिकेशन बुधवार को जारी किया था।
विज्ञापन


जिसका ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है। जामा संस्था के डॉ. मनोज सुंदरियाल का कहना है कि आयोग को आवेदन की तारीख बढ़ानी चाहिए, नहीं तो युवाओं का सपना टूट जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें