फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी में 21 प्रत्याशियों के बीच होगी चुनावी जंग

Fri, 05 Sep 2014 12:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनावी मुकाबले में 21 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। नामांकन पत्रों की सूची छह को प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन


अब नहीं जमा होंगे नामांकन पत्र
अध्यक्ष पद पर दो, उपाध्यक्ष पद पर पांच, महासचिव पद पर चार, सहसचिव पद पर दो, कोषाध्यक्ष पद पर दो, विवि प्रतिनिधि पद पर पांच और कार्यकारिणी सदस्य में एक प्रत्याशी शामिल है।

डीएवी के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. आरके पाठक ने बताया कि कालेज में दस सितंबर को हो रहे चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब कोई नामांकन जमा नहीं होगा।
विज्ञापन


एबीवीपी से अध्यक्ष पद पर पारस गोयल और एनएसयूआई से नवदीप नेगी ने पर्चा भरा है। नामांकन पत्रों का छह सितंबर को प्रकाशन किया जाएगा। इसी दिन तीन बजे से पांच बजे तक नामांकन पर आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद सात सितंबर को अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

इन्होंने किया नामांकन
अध्यक्ष : पारस गोयल, नवदीप नेगी
उपाध्यक्ष : हरीश कुमार, कोमल चौहान, सुषमा चौहान, पंकज एस मेहता, बालम सिंह
महासचिव : जगवीर सिंह, शुभम सिंह ठाकुर, संदीप शर्मा, विकास भट्ट
सहसचिव : वंदना गुसाईं, सागर
कोषाध्यक्ष : अनीता नेगी, प्रशांत रतूड़ी
विवि प्रतिनिधि : राकेश रावत, शिवांग उनियाल, अरुण बिष्ट, मोनिका, हरिंदर सिंह बेदी
कार्यकारिणी सदस्य : आदित्य सिल्सवाल

जुलूस से पहले रार
डीएवी पीजी कॉलेज में गुरुवार की शाम को सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से छात्र संगठनों की बैठक ली गई। बैठक में उस वक्त हंगामा हो गया जबकि सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि लिंगदोह समिति की सिफारिशों के तहत कॉलेज परिसर में ही जुलूस निकाला जाना चाहिए।

शुक्रवार को एनएसयूआई, पट्टू ग्रुप और एसएफआई का जुलूस निकलना है। बाद में हंगामे के बीच ही बैठक संपन्न हो गई। गुरुवार की शाम डीएवी कॉलेज में सिटी मजिस्ट्रेट जीसी गुणवंत ने पुलिस अधिकारियों के साथ छात्र संगठनों की बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने कहा कि जुलूस केवल कॉलेज परिसर तक ही होना चाहिए।

बाहर जिम्मेदारी प्रशासन की हो जाती है। अगर जुलूस निकाला गया तो वह अपने स्तर पर उसकी वीडियोग्राफी कराने के साथ ही प्रशासनिक कार्रवाई करेंगे। इस पर कई संगठनों के छात्रनेता भड़क गए। छात्रों का कहना था कि लंबे समय से नामांकन के बाद जुलूस निकालने की परंपरा रही है।

इसमें बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। एनएसयूआई ने शुक्रवार को होने वाले जुलूस के बारे में कहा कि वह कांग्रेस भवन से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक ही जुलूस निकालेंगे। पट्टू ग्रुप ने भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक जुलूस निकालने की बात कही है।

एसजीआरआर में टली छात्रों की भिड़ंत
एसजीआरआर पीजी कॉलेज में गुरुवार शाम एनएसयूआई और आर्यन ग्रुप कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत टल गई। हंगामे की सूचना पर पुलिस और प्रिंसिपल मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को किसी तरह समझाकर शांत किया।

शाम सात बजे एनएसयूआई कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे। उन्होंने एक कक्ष में छात्रसंघ महासचिव ललित पंवार और गत वर्ष के अध्यक्ष प्रत्याशी विपिन कांबोज को देखा। दोनों आर्यन ग्रुप से जुड़े हुए हैं। आरोप था कि दोनों कॉलेज कर्मचारियों से मिलकर चुनावी सेटिंग कर रहे थे।

इस बीच छात्रसंघ अध्यक्ष और एनएसयूआई कार्यकर्ता महादेव प्रसाद रतूड़ी समर्थकों संग पहुंचे और दोनों को कमरे में बंद कर दिया। जानकारी पर आर्यन कार्यकर्ता भी जुट गए। दोनों पक्षों में गर्मागर्मी होने लगी, तभी सूचना पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह और पुलिस भी कॉलेज में पहुंच गए।
विज्ञापन


किसी तरह मामला शांत हुआ। रतूड़ी का कहना है कि संबंधित छात्रनेताओं की गतिविधियों के विरोध में शुक्रवार को कालेज बंद कराया जाएगा। वहीं, पंवार और कांबोज का कहना है कि वे दोनों शाम को कालेज में बैठे हुए थे। इस दौरान एक कमरे में लाइटें जली दिखीं तो वे वहां चले गए थे। कहा कि कॉलेज प्रशासन जांच करा सकता है, कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें