फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 से उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी की सेमेस्टर परीक्षाएं

Fri, 05 Feb 2016 10:36 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। प्रदेश के 22 सेंटरों पर होने वाली सेमेस्टर परीक्षा में विभिन्न विषयों के 2500 से अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत ने बताया कि परीक्षा के लिए कुमाऊं में 12 एवं गढ़वाल मंडल में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र छह फरवरी से नेट पर डाल दिए जाएंगे।

प्रो. पंत ने बताया कि इस परीक्षा में पत्रकारिता, एमबीए, एमएसडब्लू, होटल मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस, टूरिज्म, कृषि व योगा सहित 14 विषयों की प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर और सर्टिफिकेट कोर्सों की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें