फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपी यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों से हो रही है लूट

Fri, 05 Feb 2016 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों से खाने पीने और स्टेशनरी तथा फोटोस्टेट के मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। 20 से 25 रुपये में यहां एक परांठा छात्रों को परोसा जा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन ने शिमला के लिए खाद्य पदार्थों के दाम तय कर रखे हैं।
विज्ञापन


लेकिन विवि परिसर में इन नियमों पर अमल नहीं किया जा रहा। 15 रुपये में दही की कटोरी मिल रही है। फोटोस्टेट, बुक बाइंडिंग और स्टेशनरी के भी मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। आम छात्रों से हो रही इस लूट को लेकर वीरवार को एसएफआई की विवि इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित से मुलाकात की।

इकाई अध्यक्ष नोबल ठाकुर, सचिव विपिन और ज्योति सहित अन्य छात्र नेताओं ने कुलसचिव को मांगपत्र सौंपा तथा छात्रों से वसूले जा रहे मनमाने दामों पर अंकुश लगाने की मांग की। नोबल ने कुलसचिव से मांग की कि विवि कैंपस में किराए पर दी गई इन दुकानों तथा कैंटीन और स्टेशनरी की दुकानों में रेट कंट्रोल करने को रेट लिस्ट लगाई जाए।
विज्ञापन


समय-समय पर दुकानों का निरीक्षण भी किया जाए। इसके साथ ही वहां परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की जाए। छात्रों ने कहा कि विवि के साथ दुकानदारों से हुए रेट एग्रीमेंट के मुताबिक ही खाने पीने का सामान बेचा जाए। उन्होंने छात्रों की सुविधा के लिए प्रशासन, छात्र और शिक्षक प्रतिनिधियों की एक कमेटी गठित कर दोबारा से हर आइटम के जायज रेट तय करने का आग्रह भी किया।

अधिक दाम वसूलने और गुणवत्ता को लेकर किसी भी तरह की शिकायत करने के लिए अधिष्ठाता छात्र कल्याण के कार्यालय में एक शिकायत रजिस्टर रखा जाए। एसएफआई ने धमकी दी कि यदि इस समस्या का समाधान नहीं किया तो छात्रों को लामबंद कर संघर्ष छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें