उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल (दसवीं) और इंटरमीडिएट (बारहवीं) का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
इंटरमीडिएट में रीता राजकीय इंटर कॉलेज, देहरादून के अभिनव रावत ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ उत्तराखंड में टॉप किया है।
हाईस्कूल में पीपीएचबीएमसी, नानकमत्ता की विजयालक्ष्मी गोस्वामी 95.6 प्रतिशत अंक लेकर टॉपर रही हैं।
छात्र यह परीक्षा परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट www.amarujala.com और results.amarujala.com पर देख सकते हैं।
चंद्र सिंह ग्वाल ने की परीक्षा परिणाम की घोषणा
परिणाम मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे घोषित किया गया। बोर्ड परिषद के सभापति चंद्र सिंह ग्वाल ने परीक्षा परिणाम की घोषणा की।
परिणाम घोषित होने की खबर सुनते ही छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखाई दिया। रिजल्ट देखने के लिए साइबर कैफे में भीड़ जुटना शुरू हो गई।
छात्र अपना रिजल्ट प्राप्त करने के लिए बोर्ड द्वारा जारी एडमिट कार्ड में अंकित रॉल नंबर डालकर एक क्लिक पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
24 मार्च को शुरू हुई परीक्षा
इसके साथ ही हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थी परिषद की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in एवं आईवीआरएस टेलीफोन नंबर 011-24300698 पर कॉल कर भी परीक्षा अपना परिणाम जान सकते हैं।
बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा राज्य के 13 जिलों के 1257 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की थी। इस परीक्षा में कुल 3,14,910 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा मार्च- अप्रैल महीने में आयोजित की थी जो 24 मार्च को शुरू हुई और 12 अप्रैल को समाप्त हुई थी।
हाईस्कूल-इंटर की मेरिट में कुमाऊं का रहा जलवा
- हाईस्कूल की 128 की मेरिट में 71 विद्यार्थी कुमाऊं के
- इंटर की 72 की मेरिट लिस्ट में 44 विद्यार्थी कुमाऊं के