फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड: 10वीं, 12वीं के नतीजे घोषित, यहां देखें रिजल्ट

Tue, 27 May 2014 10:02 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल (दसवीं) और इंटरमीडिएट (बारहवीं) का परिणाम मंगलवार को दोपहर 01:00 बजे घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


बोर्ड के अधिकारी सभापति चंद्रसिंह ग्वाल द्वारा रामनगर मुख्यालय में इस परीक्षा परिणाम की घोषणा की जाएगी।

छात्र यह परीक्षा परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट www.amarujala.com और results.amarujala.com पर देख सकते हैं।

इस तरीके से द‌‌िखेगा र‌िजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट प्राप्त करने के लिए बोर्ड द्वारा जारी एडमिट कार्ड में अंकित रॉल नंबर डालकर एक क्लिक पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा राज्य के 13 जिलों के 1257 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की थी। इस परीक्षा में कुल 3,14,910 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा मार्च- अप्रैल महीने में आयोजित की थी जो 24 मार्च को शुरू हुई और 12 अप्रैल को समाप्त हुई थी।
विज्ञापन

इसी महीने मिल जाएगी मार्कशीट

बोर्ड अधिकारी के मुताबिक सभी परीक्षर्थियों को इसी माह मूल अंकपत्र दिलाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि आईआईटी एडवांस परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों के परीक्षाफल की स्कूटनी यथाशीघ्र हो सके।

सचिव ने बताया कि इस बारे में नवगठित बोर्ड के परीक्षाफल, परीक्षा समिति के सदस्यों की बैठक 17 मई को देहरादून में हो चुकी है।

अमर उजाला परीक्षा में शामिल छात्रों को उनके परीक्षा परिणाम के लिए शुभकामनाएं देती है। छात्र अपना रिजल्ट results.amarujala.com पर देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें