फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीयूः पढ़ाई के साथ ही दिलाई जाएगी नौकरी

Wed, 31 Dec 2014 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार के लिए स्टूडेंट्स को तैयार करने की कवायद में यूपीटीयू एक और कदम आगे बढ़ा है। उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) से जुड़े इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के स्किल डवलपमेंट व उन्हें रोजगार दिलाने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


यूपीटीयू इसके लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) मुंबई व नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एंटरप्रिन्योरशिप एंड स्मॉल बिजनेस डवलपमेंट (निसबड) से समझौता करेगा। यूपीटीयू के इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल डवलपमेंट एंड इम्प्लॉयबिलिटी के अन्तर्गत स्टूडेंट्स के हुनर निखारे जाएंगे।

यूपीटीयू के कुलपति प्रो. आरके खांडल ने बताया कि अभी तक इंजीनियरिंग कॉलेज अपने-अपने स्तर पर स्टूडेंट्स का कैंपस प्लेसमेंट करते हैं। अब यूपीटीयू सेंट्रल प्लेसमेंट सेल स्थापित करेगा। सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट इसमें रजिस्टर्ड रहेंगे और उन्हें अच्छा रोजगार मिले इसके लिए इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार लाख स्टूडेंट्स को मिलेगा फायदा

प्रो. आरके खांडल कहते हैं कि इसके लिए आईआईटी मुंबई व नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एंटरप्रिन्योरशिप एंड स्मॉल बिजनेस डवलपमेंट के साथ समझौता किया जा रहा है। इसके एक्सपर्ट स्टूडेंट्स के भीतर स्किल डवलपमेंट का काम करेंगे।

यहां पर पर्सनॉलिटी डवलपमेंट, लैंग्वेज व कम्युनिकेशन स्किल बेहतर बनाई जाएगी और इसके अलावा उन्हें अच्छे सॉफ्टवेयर व ऑटोमोबाइल सहित विभिन्न ट्रेड में अपने हुनर को तराशने के लिए नव प्रयोग करने की छूट होगी। इसके अंतर्गत जो फिनिशिंग स्कूल होगा वह स्टूडेंट्स की प्रतिभा को तराशेगा।

इसके लिए जर्मनी की यूनिवर्सिटी से भी वार्ता की जा रही है।  अभी यूपीटीयू से संबद्घ 750 से अधिक इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ने वाले करीब 4 लाख स्टूडेंट्स के सामने अच्छा रोजगार कैसे हासिल हो इसे लेकर थोड़ा असमंजस रहता है। प्रो. खांडल कहते हैं कि स्टूडेंट्स प्रतिभावान है, जरूरत उन्हें एक ऐसा प्लेटफॉर्म देने की है, जहां उन्हें आसानी से नौकरी मिल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें